खुद के बारे में ... अपने बारे में लिखना बड़ी जिम्मेदारी का काम है। तारीफ़ें लिखूँ, ऐसा कुछ दिखता नही मुझे खुद को लेखक लिखूँ, इसकी इज़ाज़त नही देती मेरी कलम। शायर, मैंने जो पढ़े हैं वो बड़े ऊँचे दरजे के हैं और कवियों की कोई जमात नही दिखी मुझे, जिससे सर्टिफिकेट ले लिया जाए। तो चलिए किस्से, कविता, कहानी और हिन्दुस्तानी मिट्टी की सौंधी सी ख़ुश्बू लिए एक नौसिखिया कलमकार लिख देता हूँ। दरअसल यें सौंधी सी ख़ुश्बू मेरे गाँव की है। जो मेरे साथ-साथ मेरे अंदर ही चल रहा है या आधा पौना छूट गया है कहीं शायद, जानता नहीं। बस ये शहर है कि जो मुझे गँवार कह सीने से नही लगा रहा और एक मेरा गाँव है जिसने शहरों से अपने रिश्ते जोड़ने के लिए मुझे भेजा था और अब मुझको भी शहरी ही बता रहा है। तो अब मैं मुसाफ़िर हूँ साहब, इस गाँव और शहर के बीच के सफर का। कोई मंजिल नहीं है मेरी इसलिए राहगीर मनचला मुसाफ़िर समझते हैं मुझे। ज़िन्दगी एक नज़्म है, जिसमे मैं खुद को तख़ल्लुस सा देखता हूँ कहीं। एक-एक मिसरा लिख रहा हूँ, नज़्म पूरी होगी तो तख़ल्लुस वाला आखरी मिसरा भी आयेगा। तब शायद आप कुछ जान सके मेरे बारे में या मैं कुछ बता सकूँ। अभी तो मिसरे ही हैं तो इन्ही का मजा लीजिये…
अपनी अच्छाइयों का बखान तो अमूमन हर व्यक्ति करता है
लेकिन अपनी गलतियों,गुनाहों,और अपने द्वारा किए गए पाप को उजागर करना बड़ी हिम्मत का काम है
और उससे भी ज्यादा हिम्मत का काम है अपने गलती,गुनाह,और पाप को स्वीकार करना


In addition to my writing skills, I am also an expert in search engine optimization (SEO). I understand the importance of using keywords and other SEO techniques to improve the visibility and ranking of your content.

I pride myself on being flexible and reliable. Whether you need a quick turnaround on a project or ongoing content creation, I can deliver high-quality work on time and on budget.
You can send me a message or ask me a general question using this form.
I will do my best to get back to you soon!
Open today | 09:00 am – 05:00 pm |
Get 10% off your first purchase when you sign up for our newsletter!
Copyright © 2024 Books - All Rights Reserved.
Powered by GoDaddy
We use cookies to analyze website traffic and optimize your website experience. By accepting our use of cookies, your data will be aggregated with all other user data.